अलायंस सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा हरेला पर्व पर किया गया पौधारोपण

अलायंस सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा हरेला पर्व पर किया गया पौधारोपण

प्रदेशभर में हरेला पर्व उत्साह और पर्यावरणीय चेतना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अलायंस सिक्योरिटी सर्विसेज के एमडी सचिन शर्मा और सीएमडी एम.सी शर्मा के नेतृत्व में ट्रेनिंग सेंटर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलायंस सिक्योरिटी सर्विसेज के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के छायादार व औषधीय पौधे लगाए। सभी ने यह संकल्प भी लिया कि वे न केवल इन पौधों की देखभाल करेंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता भी फैलाएंगे।


इस अवसर पर अलायंस सिक्योरिटी सर्विसेज के एमडी सचिन शर्मा ने कहा हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित जीवन सुनिश्चित करता है। यह हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि हम प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हर वर्ष हरेला जैसे पर्वों पर पर्यावरणीय गतिविधियों को और अधिक संगठित व व्यापक रूप में मनाया जाए।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस परंपरा को निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहभागी बनें। पौधारोपण के बाद अलायंस सिक्योरिटी सर्विसेज के उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल और प्लास्टिक के कम उपयोग का संकल्प लिया।

All Recent Posts dehradun Latest News पर्यावरण