Bigg Boss 19 Grand Premiere LIVE Updates: भारत का सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस अब अपने 19वें सीजन के साथ लौट चुका है। शो में सबसे पहले सलमान ने अंदर जाकर सभी को इस बार का घर दिखाया।

लाइव अपडेट
09:40 PM, 24-Aug-2025
आवेज दरबार-नगमा मिराजकर की हुई एंट्री
शो में आवेज दरबार भी अपनी दोस्त नगमा मिराजकर के साथ घर में एंट्री करने के लिए आ गए हैं। दोनों ने डांस परफॉर्मेंस की।
09:35 PM, 24-Aug-2025
सलमान के सामने आए नकली ‘शाहरुख’
शो में सलमान खान जब स्टेज पर थे तो उनके सामने शाहरुख खान की मिमिक्री करने के लिए एक शख्स आया। शख्स को सुनकर सलमान खान भी जोर-जोर से हंसने लगे।
09:24 PM, 24-Aug-2025
तान्या मित्तल ने भी की घर में एंट्री
सोशल मीडिया इन्फलुएंसर तान्या मित्तल इस सीजन की तीसरी कंटेस्टेंट बनी हैं। उन्होंने जीशान के बाद एंट्री की।
09:20 PM, 24-Aug-2025जीशान कादरी बने दूसरे कंटेस्टेंट
अशनूर के बाद दूसरे कंटेस्टेंट बने हैं जीशान कादरी। जीशान गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म के स्क्रीनराइटर रह चुके हैं। पेशे के एक्टर, लेखक और निर्माता हैं।
09:14 PM, 24-Aug-2025अशनूर कौन बनीं पहली सदस्य
अशनूर कौर इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। उन्होंने स्टेज पर डांस किया। सलमान से कई मजेदार बातें कीं। उन्होंने दावा किया कि वो घर से जीतकर ही बाहर निकलेंगी।
09:08 PM, 24-Aug-2025शो में हुए बदलाव
इस बार बिग बॉस ने शो में कई बदलाव किए हैं। सलमान को बिग बॉस ने बताया कि इस बार वो कोई रोक-टोक नहीं करेंगे। कंटेस्टेंट्स को खुद ही आपस के सारे मसले सुलझाने होंगे। घर में लोकतंत्र होगा यानी सब कुछ कंटेस्टेंट्स ही डिसाइड करेंगे।
08:58 PM, 24-Aug-2025
‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत हो चुकी है। सलमान खान अपने स्टाइल में एक बार फिर शो को होस्ट करने के लिए आ गए हैं। सलमान खान ने बिग बॉस से बात की और उन्हें पता चला कि इस बार घर में लोकतंत्र होगा।
07:21 PM, 24-Aug-2025
फैजल शेख ने गौरव को भेजी बेस्ट विशिज
शो की शुरुआत से पहले गौरव खन्ना को उनके दोस्त और सोशल मीडिया स्टार फैजल शेख ने बेस्ट ऑफ लक कहा है। फैसू ने ट्वीट करते हुए गौरव को बधाई दी।
07:16 PM, 24-Aug-2025‘गौरव की सरकार’ हो रहा ट्रेंड
शो की शुरुआत से पहले शो के संभावित कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को लेकर उनके फैंस एक्स पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें सोशल मीडिया पर ‘गौरव की सरकार’ ट्रेंड हो रहा है। गौरव टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में नजर आ चुके हैं।
06:21 PM, 24-Aug-2025
भारत का सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस अब अपने 19वें सीजन के साथ लौट चुका है। इस बार भी दर्शकों की नजरें शो के होस्ट सलमान खान पर टिकी हुई हैं, जिनकी एनर्जी और करिश्माई अंदाज बिग बॉस की पहचान बन चुका है। ग्रैंड प्रीमियर कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।
06:13 PM, 24-Aug-2025
कब और कहां देखें बिग बॉस 19?
‘बिग बॉस 19’ के पहले एपिसोड को सबसे पहले जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे से देख सकते हैं। इसके बाद इसे टीवी दर्शकों के लिए कलर्स पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स घर में एंट्री करने के लिए तैयार हैं।
05:36 PM, 24-Aug-2025
Bigg Boss 19 Grand Premiere LIVE: आवेज दरबार-नगमा मिराजकर की हुई एंट्री, दोनों की हुई डांस परफॉर्मेंस
राजनीति है इस बार की थीम
हर बार बिग बॉस किसी नए थीम के साथ लौटता है और इस बार शो की थीम है ‘पॉलिटिक्स’। इसका मतलब है कि घर के अंदर दर्शकों को गुटबाजी, रणनीति, गठबंधन और सियासी अंदाज वाले खेल देखने को मिलेंगे। शो के प्रोमो में पहले ही इस थीम की झलक दिखाई गई थी, जिससे ये साफ है कि सीजन भर दर्शकों को सत्ता की लड़ाई और आरोप-प्रत्यारोप का नजारा देखने को मिलेगा।
इस बार कौन होंगे घर के मेहमान?
फाइनल कंटेस्टेंट्स तो शो के प्रीमियल एपिसोड में ही पता चलेंगे लेकिन अब तक आए प्रोमोज के मुताबिक गौरव खन्ना, अशनूर कौर, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, बसीर अली, अभिषेक बजाज और अमाल मलिक जैसे सितारे शो में जा रहे हैं। इसके अलावा बिग बॉस 13 की लोकप्रिय कंटेस्टेंट शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा का नाम भी इस सीजन में जुड़ चुका है।
