CM Dhami: यात्रा प्रबंधन में खुद मोर्चे पर उतरे धामी, चारों धाम के कपाट खुलने पर मौजूद रहने वाले बने पहले सीएम

CM Dhami: यात्रा प्रबंधन में खुद मोर्चे पर उतरे धामी, चारों धाम के कपाट खुलने पर मौजूद रहने वाले बने पहले सीएम

चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया।

Uttarakhand Pushkar Singh Dhami Became First CM who present when Chardham doors opened

चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारों धाम के प्रमुख यात्रा पड़ावों तक खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। चारों धाम के कपाट खुलने के मौके पर मौजूद रहने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। यमुनोत्री धाम में इससे पहले कोई भी सीएम, कपाट खुलने के दिन नहीं पहुंच पाए थे। इसी तरह सीएम धामी दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन भी दोनों धामों में मौजूद रहे।

Latest News