IPL Live Cricket Score, GT vs RR Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 23वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

लाइव अपडेट
10:13 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: छह ओवर के बाद स्कोर 57/2
शुरुआती छह ओवर में राजस्थान ने दो विकेट गंवाए। अरशद खान ने दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल को आउट किया। इसके बाद नीतीश राणा को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। फिलहाल क्रीज पर संजू सैमसन (21) और रियान पराग (25) मौजूद हैं। छह ओवर के बाद स्कोर 57/2 है।
09:54 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: राजस्थान को दूसरा झटका
राजस्थान को दूसरा झटका नीतीश राणा के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। अब संजू का साथ देने रियान पराग आए हैं।
09:46 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: यशस्वी जायसवाल छह रन बनाकर आउट
राजस्थान को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। अरशद खान ने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए नीतीश राणा आए हैं।
09:39 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू
राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। पारी का पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं।
09:23 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 218 रन का लक्ष्य
साई सुदर्शन की तूफानी 82 रनों की पारी बदौलत गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के सामने 218 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शुभमन गिल की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए। राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
23 वर्षीय बल्लेबाज साई सुदर्शन ने पांच पारियों में चौथी बार अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच की शुरुआत में कप्तान शुभमन गिल सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद सुदर्शन को जोस बटलर का साथ मिला। दोनों के बीच 47 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी हुई। महीश तीक्षणा ने बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह पांच चौके की सहायता से 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके सुदर्शन ने शाहरुख खान के साथ 62 रन जोड़े। 16वें ओवर में तीक्षणा ने शाहरुख को सैमसन के हाथों कैच कराया। वह भी 36 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। गुजरात के लिए शेरफेन रदरफोर्ड ने सात और राशिद खान ने 12 रन बनाए। वहीं, राहुल तेवतिया (12) और अरशद खान (0) नाबाद रहे।
09:01 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: शेरफेन रदरफोर्ड आउट
शेरफेन रदरफोर्ड सात रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें संदीप शर्मा ने अपना शिकार बनाया। अब राहुल तेवतिया क्रीज पर आए हैं।08:58 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: गुजरात को तीसरा झटका लगा
गुजरात को तीसरा झटका महीश तीक्षणा ने ही दिया। उन्होंने शाहरुख खान को अपना शिकार बनाया। वह 36 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए शेरफेन रदरफोर्ड उतरे हैं।
08:25 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: गुजरात को दूसरा झटका लगा
गुजरात को दूसरा झटका महीश तीक्षणा ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 25 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए शाहरुख खान उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 94/2 है।
08:21 PM, 09-Apr-2025
GT vs RR Live Score: 32 गेंदों में सुदर्शन ने जड़ा पचासा
साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। वह दूसरे विकेट के लिए जोस बटलर के साथ 80 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
08:11 PM, 09-Apr-2025
आठ ओवर के बाद स्कोर 81/1
सुदर्शन और बटलर के बीच 67 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों राजस्थान के गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 81/1 है।