UP: आंख के पास सटाकर मारी थी गोली… सिर में फंसी, इस खुन्नस में किया रवि का कत्ल; भाजपा से जुड़े हैं कातिल!

UP: आंख के पास सटाकर मारी थी गोली… सिर में फंसी, इस खुन्नस में किया रवि का कत्ल; भाजपा से जुड़े हैं कातिल!

कानपुर के दौलतपुर गांव में युवक की हत्या के मामले को राजनैतिक रंग देने की कोशिश की गई है। इस खुन्नस में रवि की हत्या की गई है। मृतक के चाचा ने कहा कि हत्यारोपी सत्ताधारी दल और मृतक सपा समर्थक था। 

Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge

कानपुर सजेती के दौलतपुर गांव में हुई रवि की हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, कांशीराम ट्रामा सेंटर के डॉ. सतीश कुमार और बिधनू सीएचसी के डॉ. राजेश सिंह ने रवि यादव के शव का पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियो फोटोग्राफी भी की गई। सूत्रों के मुताबिक बाईं आंख के आईब्रो के पास सटाकर गोली मारी गई। गोली सिर में पीछे की तरफ फंसी मिली है।

बुधवार को हुई रवि यादव की हत्या के मामले को राजनैतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। बताया गया कि पीडीए की बैठक में शुभम उर्फ छोटू ने सपा और रवि पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इस पर रवि ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। इसी का बदला लेने के लिए शुभम ने भाइयों संग मिलकर रवि की हत्या कर दी। इधर, गुरुवार को पुलिस ने हत्यारोपी तीन भाइयों को जेल भेज दिया।

Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge

रवि के सपा से जुड़े होने के नाते गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, पूर्व पार्षद अंकित यादव, सपा नेता अनिल सोनकर वारसी समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे पुलिस की निगरानी में रवि का शव वाहन से गांव ले जाया गया। 

Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge

इसके बाद परिजनों ने सूर्यास्त होने का हवाला देकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को शव का कानपुर देहात के मूसानगर में यमुना नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा। तनाव के देखते हुए गुरुवार रात गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, मृतक के चाचा ने कहा कि हत्यारोपी सत्ताधारी दल और रवि सपा का समर्थक था। 

Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge

हत्यारोपी शुभम, मधुरम और मयंक तिवारी को पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को देर रात इनके घर के तलाशी के दौरान देसी बम, देसी पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए। तीनों हत्यारोपियों को सजेती के बजाय घाटमपुर थाने में रखा गया। उर्सला में तीनों का मेडिकल कराने के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge

वि यादव और मधुराम त्रिपाठी दोनों दोस्त थे। ग्रामीणों के मुताबिक, रवि पर गैंगस्टर लगने के बाद मधुराम ने उसका साथ छोड़ दिया। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग गांव की राजनीति शुरू कर दी। दोनों अपने-अपने कुनबे की पंचायत में सक्रिय भूमिका अदा करने लगे और देखते ही देखते रंजिश की लकीर बढ़ती चली गई।

Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge

रवि का शव हत्यारोपियों के घर से बरामद करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वारदात की सूचना के बाद हत्यारोपियों के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई थी। हत्यारोपियों को डर था कि भीड़ उनके घर पर हमला न कर दे। इसलिए हत्यारोपियों ने दहशत फैलाने के इरादे से अपने मकान की छत से कई राउंड गोलियां भी चलाई थीं। मौके पर पहुंचने के बाद डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव, एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया। लोग नहीं मानें तो एडीसीपी ने लोगों के बीच जाकर उन्हें आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के फायरिंग किए जाने की बात कही। इसके बाद गांव के तमाम लोगों को उनके घर तक ले गए। फिर उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद शव बरामद कर पाए।

Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge

आपको बता दें कि नमन गुप्ता और मधुरम के बीच दोस्ती है। गांव में बुधवार को कलश यात्रा निकली थी। उसमें इन दोनों के अलावा रवि व एक अन्य अखिलेश उर्फ सोनू भी मौजूद था। उसी दौरान रवि ने मधुरम व अखिलेश से नमन को उसकी बहन से बात न करने के लिए समझाने को कहा था। इस पर मधुरम व अखिलेश ने नमन का पक्ष ले लिया था। इसी पर उनके बीच विवाद हो गया था। 

Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge

कलश यात्रा के बाद रवि बाइक से चारा लेने के लिए निकला था। उसी दौरान मधुरम के दरवाजे पर अखिलेश ने उसे रोक लिया और मसाला खिलाने लगा। तभी पीछे से आए मधुरम ने उसे गोली मार दी। इससे रवि यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद जब गांव के लोग दौड़े तो शव घर के अंदर खींचकर गेट बंद कर लिया था।

Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge

मृतक के नाम दर्ज हैं लूट और गैंगस्टर समेत तीन केस
पुलिस की मानें, तो मृतक रवि अपराधी प्रवृति का था। उसके खिलाफ सजेती थाने में एक और कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि आसपास के जिलों से भी उसके केसों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

9 of 9

All Recent Posts Latest News देश