BCCI Contract List 2025 Players List with Salary : यह अनुबंध एक अक्तूबर 2024 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक के लिए है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अश्विन को इस सूची से बाहर कर दिया गया है।

बीसीसीआई ने साल 2024-2025 के लिए खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंध की सूची का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 34 खिलाड़ी हैं। चार खिलाड़ियों को ए+ ग्रेड में रखा गया है। वहीं, छह खिलाड़ियों को ए ग्रेड में रखा गया है। पांच खिलाड़ी बी ग्रेड और 19 खिलाड़ी सी ग्रेड में हैं। नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को पहली बार बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। इन सभी को ग्रेड-सी में रखा गया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फायदा हुआ है। वह ग्रेड-बी से ग्रेड- ए में प्रमोट किए गए हैं। इस केंद्रीय अनुबंध की सबसे बड़ी खबर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की इस सूची मे वापसी है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की ए+ श्रेणी में बरकरार रखा गया।
ईशान-श्रेयस को पिछले साल किया गया था बाहर
ईशान और श्रेयस को बीसीसीआई से अनबन के बाद 2023-24 के केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर होना पड़ा था। बीसीसीआई के कहने के बावजूद ईशान और श्रेयस ने घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, अब इन दोनों की वापसी हो गई है। ईशान को ग्रेड-सी और श्रेयस को ग्रेड-बी में रखा गया है। रोहित, विराट और जडेजा टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इन्हें ग्रेड-ए+ में बरकरार रखा गया है। यानी ये तीनों आगे कुछ समय तक बीसीसीआई के प्लान में होंगे। यह अनुबंध एक अक्तूबर 2024 से लेकर 30 सितंबर 2025 तक के लिए है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अश्विन को इस सूची से बाहर कर दिया गया है।
ए+ (सैलरी: 7 करोड़) | ए (सैलरी: 5 करोड़) | बी (सैलरी: 3 करोड़) | सी (सैलरी: 1 करोड़) |
---|---|---|---|
रोहित शर्मा | हार्दिक पांड्या | सूर्यकुमार यादव | रिंकू सिंह |
विराट कोहली | शुभमन गिल | यशस्वी जायसवाल | रवि बिश्नोई |
जसप्रीत बुमराह | ऋषभ पंत | श्रेयस अय्यर | अर्शदीप सिंह |
रवींद्र जडेजा | मोहम्मद शमी | अक्षर पटेल | सरफराज खान |
मोहम्मद सिराज | कुलदीप यादव | आकाश दीप | |
केएल राहुल | तिलक वर्मा | ||
वॉशिंगटन सुंदर | |||
प्रसिद्ध कृष्णा | |||
नीतीश रेड्डी | |||
वरुण चक्रवर्ती | |||
ऋतुराज गायकवाड़ | |||
मुकेश कुमार | |||
रजत पाटीदार | |||
ईशान किशन | |||
शिवम दुबे | |||
संजू सैमसन | |||
ध्रुव जुरेल | |||
अभिषेक शर्मा | |||
हर्षित राणा |
किसे कितनी सैलरी और किन्हें मिलता है अनुबंध?
बीसीसीआई ए+ ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये देता है, जबकि ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को पांच करोड़ और बी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये देता है। बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध की सूची में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिलती है जो एक साल के अंदर कम से कम तीन टेस्ट, आठ वनडे या 10 टी20 मैच जरूर खेले हों। वरुण चक्रवर्ती ने 18 अंतरराष्ट्रीय मैच (चार वनडे और 12 टी20) खेले हैं और ग्रेड सी के लिए क्वालिफाई किया है। इतने मैच खेल चुका खिलाड़ी अपने आप ग्रेड-सी में शामिल होने के लिए उपयुक्त होगा।