देहरादून: वाल्मीकि जयंती पर सम्मान सभा का आयोजन, समाज में एकजुटता और समभाव पर दिया जोर

देहरादून: वाल्मीकि जयंती पर सम्मान सभा का आयोजन, समाज में एकजुटता और समभाव पर दिया जोर

देहरादून: वाल्मीकि जयंती पर सम्मान सभा का आयोजन, समाज में एकजुटता और समभाव पर दिया जोर

देहरादून। महर्षि वाल्मीकि सर्वधर्म मंदिर समिति, इंदिरा कॉलोनी द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य सम्मान सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुष्पा शर्मा ट्रस्ट की ओर से श्री सचिन शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्री प्रवेश गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और समिति के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सचिन शर्मा और समिति के पदाधिकारियों ने समाज में समानता, आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके संदेशों से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, सम्मान और एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

इस गौरवमयी अवसर पर श्री विजय बहुते, श्री नितिन शर्मा, प्रधान प्रवेश गौतम, श्री राजन दिगिड़िया, श्री परविंदर परीक्षा, श्री मनोज भौरियाल, श्री संजय सेलवान, श्री नंद किशोर, श्री सतीश राठौर, श्री शंकर बहोते, श्री टिंकू सूर्यवंशी, श्री मनीष, श्री सचिन राठौर, श्री छोटू बहोते, श्री मोंटू बहुते, श्री बिट्टू गेहलोत, श्री संजीत कुमार, श्री राहुल, श्री श्याम राठौर और श्री शुभम बहुते सहित समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण और क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest News