त्योहारों तक सीवर कार्य रोकने की मांग उठाई

त्योहारों तक सीवर कार्य रोकने की मांग उठाई

ऋषिकेश। त्योहारों के सीजन को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने नगर में चल रहे सीवर कार्यों पर रोक लगाने और क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

जयेंद्र रमोला ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़कों को सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदा जा रहा है, लेकिन उनकी समुचित मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। गड्ढों और अधूरे निर्माण कार्यों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। त्योहारों में बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रदेश सचिव राकेश सिंह और पार्षद भगवान सिंह पंवार ने भी सड़कों की स्थिति पर चिंता जताते हुए अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की। कांग्रेसजनों ने प्रशासन से त्योहारों तक सीवर कार्य रोकने और खोदी गई सड़कों की प्राथमिकता से मरम्मत कराने की अपील की। इस दौरान ब्रजभूषण बहुगुणा, पुष्पा मिश्रा, सूरत कोहली, संतोष कुकरेती, गौरव यादव, रवि थापा, हिमांशु कश्यप और एडवोकेट कमलेश कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

All Recent Posts dehradun dehradun Latest News उत्तराखण्ड पर्यटन पर्यावरण