दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की बिगड़ी हवा, कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब; जानें कहां कितना पहुंचा AQI
दिवाली से पहले ही दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अभी पटाखे भी नहीं जले हैं, लेकिन राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच चुका है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

दिवाली से पहले ही दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नवंबर के पहले सप्ताह में ही प्रदूषण ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम की हवा भी प्रदूषित हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में AQI 377 दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा में 314, ग्रेटर नोएडा में 266, गाजियाबाद में 236 और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 324 रहा।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। अलीपुर में AQI 422, आनंद विहार में 302, अशोक विहार में 348, आया नगर में 382 और बदरपुर में 334 दर्ज किया गया। इसके अलावा बवाना में 411, चांदनी चौक में 370, द्वारका सेक्टर-8 में 400, एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 360 और आईटीओ में 421 एक्यूआई रहा।
वहीं, जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 450, मुंडका में 443, ओखला फेज-2 में 414, पटपड़गंज में 419, पंजाबी बाग में 456, रोहिणी में 436 और डीटीयू में 435 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा विवेक विहार में 435, नरेला में 419, नॉर्थ कैंपस में 416 और लोधी रोड पर 316 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

गाजियाबाद के कई इलाकों में AQI 300 के पार
गाजियाबाद में भी प्रदूषण का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिले के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, लोनी में AQI 304, वेव सिटी में 312 और संजय नगर में 308 रहा। इससे साफ है कि जिले के लोगों को भी खराब हवा का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को दिल्ली में प्रदूषण का स्तर रहा बेहद खराब
मंगलवार को भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा रहा। जहांगीरपुरी 461 AQI के साथ राजधानी का सबसे प्रदूषित इलाका दर्ज किया गया। वहीं, रोहिणी में 447, पंजाबी बाग में 445, डीटीयू में 442 और अलीपुर में 430 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा मुंडका और नरेला में 422, बवाना में 420, विवेक विहार में 426 और नॉर्थ कैंपस में 404 AQI दर्ज हुआ।
डीटीयू में प्रदूषण के स्तर में सबसे अधिक उछाल दर्ज किया गया। यहां AQI 315 से बढ़कर 442 तक पहुंच गया। केवल एक रात और दिन के दौरान 127 अंकों की इस वृद्धि से राजधानी में बिगड़ते वायु प्रदूषण का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, शादीपुर में भी एक्यूआई 228 से बढ़कर 345 दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि जिन क्षेत्रों में पहले हवा की स्थिति खराब थी, वहां अब प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़कर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है।


