देहरादून :NH-307 पर खूनी तांडव—4 मौतें, 1 मासूम अनाथ… आखिर कब जागेगा सोता हुआ सिस्टम?​देहरादून (मोहब्बेवाला):

देहरादून :NH-307 पर खूनी तांडव—4 मौतें, 1 मासूम अनाथ… आखिर कब जागेगा सोता हुआ सिस्टम?​देहरादून (मोहब्बेवाला):

देहरादून :NH-307 पर खूनी तांडव—4 मौतें, 1 मासूम अनाथ… आखिर कब जागेगा सोता हुआ सिस्टम?​देहरादून (मोहब्बेवाला):

सहारनपुर रोड (NH-307) पर आज फिर प्रशासनिक लापरवाही और बेलगाम रफ्तार का खूनी तांडव देखने को मिला। मोहब्बेवाला के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 बेगुनाह लोगों की जान चली गई। इस भीषण हादसे के बाद पीछे छूट गया तो बस एक छोटा मासूम बच्चा, जिसकी डरी-सहमी आंखें आज पूरे तंत्र से सवाल पूछ रही हैं।
​आम नागरिकों के रूप में हमारे सीधे सवाल:
“आज बेहद दुखी और आक्रोशित मन से हम इस सिस्टम और शासन-प्रशासन से पूछना चाहते हैं—आखिर हमारी जान की कीमत क्या है?
​रोज इसी रास्ते से आम नागरिक और उनके परिवार गुजरते हैं। ओवरस्पीड गाड़ियां और बेकाबू भारी वाहन मौत बनकर दौड़ते हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को यह सब तब तक क्यों नहीं दिखता जब तक कोई हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह तबाह न हो जाए?
​सरकार सड़क सुरक्षा के विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन धरातल पर मोहब्बेवाला का यह स्ट्रेच आम जनता के लिए ‘मौत का कुआं’ बन चुका है। न कोई स्पीड गवर्नर, न सुरक्षा बैरियर और न ही कोई सख्त चेकिंग!”
​हमारी और देवभूमि की जनता की प्रमुख मांगें:
​मासूम को मिले न्याय और सहारा: इस हादसे में अनाथ हुए मासूम बच्चे के पालन-पोषण, स्वास्थ्य और संपूर्ण शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार तुरंत अपने हाथ में ले।
​दोषियों और लापरवाहों पर FIR: ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालक और इस मार्ग की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
​सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम: मोहब्बेवाला क्षेत्र में तुरंत स्पीड कैमरे, इंटरसेप्टर गाड़ियां, रंबल स्ट्रिप्स और साइन बोर्ड्स लगाए जाएं।
​”आज अगर हम इस मासूम और उन 4 बेगुनाह जिंदगियों के लिए आवाज़ नहीं उठाएंगे, तो कल यह बेपरवाह सिस्टम किसी और का घर उजाड़ देगा। अब सिर्फ खोखले आश्वासन नहीं, धरातल पर सख्त कार्रवाई चाहिए!”
​– जागरूक नागरिक, देहरादून

All Recent Posts dehradun dehradun Latest News उत्तराखण्ड राजनीति