उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव का असर मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक देखने को मिल सकता है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान गिरने के साथ बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है।

इन जिलों में बारिश की संभावना*

मौसम विभाग के अनुसार, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

देहरादून समेत कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

देहरादून, टिहरी और पौड़ी समेत कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है।

तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

हालिया बारिश के कारण प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तापमान नीचे आया है। पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना के बीच सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में 18 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है।

dehradun Latest News उत्तराखण्ड पर्यावरण