
इंद्रा कॉलोनी, देहरादून। , इंद्रा कॉलोनी समिति की ओर से माता रानी के आशीर्वाद से भव्य जागरण का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु माता रानी के भजनों का आनंद लेंगे और माता के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे।
जागरण के माध्यम से पूरे क्षेत्र में भक्ति, प्रेम, भाईचारे और धार्मिक आस्था का संदेश दिया जाएगा। समिति के सदस्यों का उद्देश्य इस आयोजन के जरिए समाज में एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।
इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा जागरण की शोभा बढ़ाने की अपील की जाती है।
आयोजक: वाल्मीकि समिति, इंद्रा कॉलोनी, देहरादून।



